सामजिक कार्यकर्ता का निधन

Updated at :27 Jun 2015 9:06 PM
विज्ञापन
सामजिक कार्यकर्ता का निधन

बेलहर. प्रखंड अंतर्गत राजपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता धवल चंद्र झा की मृत्यु शुक्रवार की रात हो गयी. वह 65 वर्ष के थे और कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उनकी मृत्यु से राजपुर गांव के सुमित्रानंदन झा, त्रिपुरारी चरण झा, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप झा, मधुकांत झा, लाल बाबू, […]

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड अंतर्गत राजपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता धवल चंद्र झा की मृत्यु शुक्रवार की रात हो गयी. वह 65 वर्ष के थे और कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे. उनकी मृत्यु से राजपुर गांव के सुमित्रानंदन झा, त्रिपुरारी चरण झा, पैक्स अध्यक्ष राजेश सिंह, स्वतंत्र मिश्रा, दिलीप झा, मधुकांत झा, लाल बाबू, मनोज कुमार झा सेंटु, अजय कुमार, संजय कुमार झा, त्रिलोचन मिश्रा सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है. सोलर प्लेट की चोरी बेलहर. बेलहर थाना से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों से पांच सोलर प्लेट की चोरी कर ली. इस पर श्यामानंद साव व मिक्की भगत ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर सोलर प्लेट की चोरी का आरोप लगाया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि छत पर सोलर प्लेट लगा हुआ था. जब सुबह छत पर गये तो सोलर प्लेट नहीं था तथा उसमें लगा तार कटा हुआ था. शस्त्रों का भौतिक सत्यापन बेलहर. चुनाव आयोग के निर्देश पर थाना क्षेत्र के सभी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. इसमें शनिवार तक कुल 32 शस्त्र धारियों ने अपने-अपने बंदूक, राइफल, गोली व कागजात का भौतिक सत्यापन कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन