एमडीएम खाने से बच्चे बीमार हुए तो नपेंगे विद्यालय प्रधान : डीपीओ

Updated at :26 Jun 2015 8:07 PM
विज्ञापन
एमडीएम खाने से बच्चे बीमार हुए तो नपेंगे विद्यालय प्रधान : डीपीओ

बांका : जिले में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बन रहे मध्याह्न भोजन के कच्चे अनाज को अच्छी तरह से जांच परख कर ही भोजन बनवायें. उक्त मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ सुशीला शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय वेश्म में कही. मालूम हो कि बीते बुधवार को पटना जिले […]

विज्ञापन

बांका : जिले में चल रहे मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत सभी विद्यालयों में बन रहे मध्याह्न भोजन के कच्चे अनाज को अच्छी तरह से जांच परख कर ही भोजन बनवायें. उक्त मध्याह्न भोजन योजना के डीपीओ सुशीला शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय वेश्म में कही. मालूम हो कि बीते बुधवार को पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड के विद्यालय में एमडीएम खाने से 70 बच्चे बीमार हो गये थे.

इसको लेकर राज्य द्वारा सभी जिले के एमडीएम अधिकारी को निर्देश प्राप्त हुआ है कि अपनी देख-रेख में जिले के सभी विद्यालयों में बन रहे एमडीएम के गुणवत्ता की जांच करायें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या एमडीएम के खाने से बच्चे में न हो. एमडीएम खाने से यदि बच्चे बीमार पड़ते है तो इसकी पूरी जिम्मेवारी विद्यालय प्रधान पर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन