मास्टर टेलर के प्रोपराइटर का निधन

Updated at :26 Jun 2015 8:07 PM
विज्ञापन
मास्टर टेलर के प्रोपराइटर का निधन

पंजवारा. स्थानीय मास्टर टेलर के प्रोपराइटर मास्टर अब्बास का गुरुवार को निधन हो गया. वे 49 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर फैलते ही पंजवारा बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मास्टर अब्बास पंजवारा मुख्य बाजार स्थित मास्टर टेलर के मालिक थे. वे बेहतरीन सिलाई के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे. पारिवारिक […]

विज्ञापन

पंजवारा. स्थानीय मास्टर टेलर के प्रोपराइटर मास्टर अब्बास का गुरुवार को निधन हो गया. वे 49 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर फैलते ही पंजवारा बाजार में शोक की लहर दौड़ पड़ी. मास्टर अब्बास पंजवारा मुख्य बाजार स्थित मास्टर टेलर के मालिक थे. वे बेहतरीन सिलाई के लिए क्षेत्र में जाने जाते थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मास्टर अब्बास पिछले कुछ दिनों से किडनी बीमारी से ग्रस्त थे. बीते बुधवार को पटना से इलाज करा कर लौटने के क्रम में उनका निधन हो गया. उनके निधन पर पंजवारा पंचायत के मुखिया विजय किशोर सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि सज्जाद अंसारी, मुस्तफा कमाल अंसारी, अजीत मिश्रा, राजेश्वर झा, हरेकृष्ण बगवै, प्रमोद पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन