हुजूर, बैंक का लगा रहा चक्कर नहीं मिला ऋण

बांका: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीएम साकेत कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में 149 मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, योजनाओं को पूर्ण करने में बरती गयी अनियमितता, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, सहित अन्य मामलों से जुड़े थे. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर निवासी चंद्रशेखर मंडल, विपिन कुमार सिंह, सदानंद […]
बांका: समाहरणालय सभागार में गुरुवार को डीएम साकेत कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में 149 मामलों की सुनवाई की गयी. इसमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, योजनाओं को पूर्ण करने में बरती गयी अनियमितता, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास, सहित अन्य मामलों से जुड़े थे.
अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर निवासी चंद्रशेखर मंडल, विपिन कुमार सिंह, सदानंद मंडल, उपेंद्र पासवान, बलराम सहित तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने आवेदन देकर कन्या उच्च विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. अमरपुर प्रखंड वासी चामो हरिजन ने बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ऋण मुहैया नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुए ऋण दिलाने की मांग की. केन्दुआर निवासी कविता देवी ने आवेदन देकर अपने पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी. अमरपुर प्रखंड के दर्जनों ट्रैक्टर मालिकों ने दरबार में लिखित आवेदन देकर बालू घाट पर मनमाने तरीके से पैसे की वसूली की आरोप लगाया है.
मनोज कुमार भगत, मिथलेश सिंह, हेमंत, उपेंद्र यादव, नीरज कुमार सहित लगभग तीन दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर कहा है कि संवेदक द्वारा प्रति नियुक्त बालू घाटों के गुर्गो द्वारा अवैध उगाही की जा रही है. इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषी के विरुद्ध अविलंब कार्रवाई की मांग की. सभी मामलों की डीएम ने बारी-बारी से सुनवाई कर इसके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेज दिये. मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार, एसडीओ अविनाश कुमार, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, काराधीक्षक, नीरज कुमार, डीपी शाही, एडीपीआरओ दिलीप सरकार मौजूद थे.
एसपी के जनता दरबार में आये चार दर्जन मामले
एसपी डॉ सत्यप्रकाश के कार्यालय वेश्म में आयोजित जनता दरबार में गुरुवार को लगभग चार दर्जन से अधिक मामले की सुनवाई की गयी. इसमें अधिकांश मामले जमीनी विवाद, वारंटी की गिरफ्तारी, झूठे मुकदमा में फंसाने सहित अन्य से जुड़े मामले थे. अमरपुर प्रखंड के उत्तम मंडल ने अपनी जमीन पर दखल दिलाने की मांग की. वही भरको निवासी सत्य नारायण झा ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा तारामंडल द्वारा कर लिये जाने की शिकायत के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. उन्होंने इस संबंध में कार्रवाई की मांग की. मौके पर थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










