तीसरे दिन भी अपहृत पंकज का सुराग नहीं

Updated at :24 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
तीसरे दिन भी अपहृत पंकज का सुराग नहीं

बेलहर. थाना क्षेत्र से अपहृत पंकज यादव उर्फ संजीव का बुधवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है. मंगलवार के दिन में एक बार अपहरणकर्ता द्वारा फोन किया गया था उसके बाद अब फोन भी नहीं आ रहा है. इससे परिजनों में तरह-तरह की आशंका के साथ परेशानी बढ़ गयी है. वहीं […]

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र से अपहृत पंकज यादव उर्फ संजीव का बुधवार को तीसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका है. मंगलवार के दिन में एक बार अपहरणकर्ता द्वारा फोन किया गया था उसके बाद अब फोन भी नहीं आ रहा है. इससे परिजनों में तरह-तरह की आशंका के साथ परेशानी बढ़ गयी है. वहीं पुलिस द्वारा अपहरणकर्ता के द्वारा किये गये फोन का लोकेशन पता कर छापामारी की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ भी बरामदगी नहीं हो सकी है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही अपहृत पंकज की बरामदगी कर ली जायेगी. अपराधियों द्वारा पंकज के परिजनों की धमकी पर पुलिस को अपहरण पर संदेह भी हो रहा है. तथा जिन स्थानों से फोन का लोकेशन प्राप्त हो रहा है, वहां अपहृत पंकज को छिपाना संभव नहीं लगने की बात पुलिस कह रही है. उसके बाद भी लगातार छापेमारी कर पुलिस अपहरणकर्ता के गतिविधि पर नजर रखे हुए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन