सही जगह पर हो आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण

कटोरिया. प्रखंड अंतर्गत हड़हार पंचायत के झुनझुनियां गांव के ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 10 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 16 का भवन निर्माण वार्ड नंबर 9 में करवाने का विरोध किया है. इस संबंध में वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य जेसुन खातून सहित रामेश्वर मोहली व दर्जनों महिला पुरुषों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास […]
कटोरिया. प्रखंड अंतर्गत हड़हार पंचायत के झुनझुनियां गांव के ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 10 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 16 का भवन निर्माण वार्ड नंबर 9 में करवाने का विरोध किया है. इस संबंध में वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य जेसुन खातून सहित रामेश्वर मोहली व दर्जनों महिला पुरुषों ने एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी कटोरिया को देकर निर्माण कार्य पर रोक लगा कर उचित स्थल पर आंगनबाड़ी भवन बनवाने की मांग की है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये आवेदन में बताया गया है कि उक्त आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड संख्या 10 में झुनझुनिया के नाम से है. जहां वर्ष 2004 से निर्विरोध केंद्र चल रहा है साथ ही इसके पोषक क्षेत्र में अधिकांश महादलित परिवार के हैं जो झुनझुनियां गांव एवं वार्ड नंबर 10 के हैं. सरकारी नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करते हुए बेंहगा गांव में निर्माण कराया जा रहा है साथ ही कहा गया है कि पंचायत के मुखिया द्वारा मनमानी करते हुए भवन निर्माण कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










