चिडि़यामोड़ में विद्युत आपूर्ति नहीं

फोटो 23 बांका 3 : विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण.प्रतिनिधि, जयपुरआदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के चिडि़यामोड़ में आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है. चिडि़यामोड़ में लगभग 50 घर है. यहां के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पाया है. आदर्श पंचायत के मार्केट के रूप में चिडि़यां मोड़ है. कटोरिया प्रखंड […]
फोटो 23 बांका 3 : विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण.प्रतिनिधि, जयपुरआदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के चिडि़यामोड़ में आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है. चिडि़यामोड़ में लगभग 50 घर है. यहां के लोगों को बिजली नसीब नहीं हो पाया है. आदर्श पंचायत के मार्केट के रूप में चिडि़यां मोड़ है. कटोरिया प्रखंड पूर्वी क्षेत्रों के जमदाहा, जयपुर, लक्ष्मीपुर सहित सैकड़ों गांव के लोग चिडि़यामोड़ होते हुए ही देवघर, बांका, भागलपुर सहित अन्य जगह जाते हैं. ग्रामीण प्रमोद यादव, चंद्र मोहन यादव, भूपाल यादव, घनेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने बिजली कनेक्शन की मांग के लिए विभाग को आवेदन देने का निर्णय लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार चिडि़यामोड़ का सर्वे बिजली विभाग द्वारा किया गया, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक कोई कार्य नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










