अवैध बालू घाटों पर लगातार होगी छापेमारी

Updated at :22 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
अवैध बालू घाटों पर लगातार होगी छापेमारी

अमरपुर. सोमवार को जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी अधिकारियों का कुनबा अमरपुर थाना पहुंचा. जिलाधिकारी साकेत कुमार का काफिला जिले के सभी अधिकारी के साथ लगभग दो बजे थाने पर पहुंचा. उस वक्त थाने पर थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे लेकिन थाने के एक अधिकारी गौलाचौक पर गश्ती कर रहे थे. और सरकारी जीप इन […]

विज्ञापन

अमरपुर. सोमवार को जिलाधिकारी के साथ जिले के सभी अधिकारियों का कुनबा अमरपुर थाना पहुंचा. जिलाधिकारी साकेत कुमार का काफिला जिले के सभी अधिकारी के साथ लगभग दो बजे थाने पर पहुंचा. उस वक्त थाने पर थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे लेकिन थाने के एक अधिकारी गौलाचौक पर गश्ती कर रहे थे. और सरकारी जीप इन अधिकारी का स्कॉट कर अपने सीमा को भी करवाए लेकिन थाना से लेकर आम लोगों के बीच जिले के सभी अधिकारी को एक साथ थाना पर को लेकर तरह तरह की चर्चा का बाजार गरम है. लोगों का मानना है कि कहीं अधिकारी पिछले दिनों भागलपुर प्रक्षेत्र के आईजी बच्चू सिंह मीना के द्वारा अवैध बालू घाटों पर चलाये गये छापेमारी का असर तो नहीं है. इस संबंध में एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि थाने क्षेत्र के सभी अवैध बालू घाटों का निरीक्षण किया गया. यह निरीक्षण लगातार जारी रहेगा. अवैध बालू घाट चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इस खेल में जो लोग भी शामिल होंगे उनको बक्सा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन