यूको बैंक विजयहाट के शाखा प्रबंधक का निधन

Updated at :22 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
यूको बैंक विजयहाट के शाखा प्रबंधक का निधन

बाराहाट. यूको बैंक विजयहाट के शाखा प्रबंधक का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. प्रबंधक के निधन की खबर से पूरा विजयहाट बाजार सदमे में है. लोग उनके मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते अचानक उदास हो जा रहे थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शाखा प्रबंधक जेपी लाल को दिल का […]

विज्ञापन

बाराहाट. यूको बैंक विजयहाट के शाखा प्रबंधक का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. प्रबंधक के निधन की खबर से पूरा विजयहाट बाजार सदमे में है. लोग उनके मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करते अचानक उदास हो जा रहे थे. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शाखा प्रबंधक जेपी लाल को दिल का दौरा पड़ने पर भागलपुर स्थित मायागंज ले जाया गया था.जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया.लाल के निधन पर बैंक की शाखा में कर्मचारियों शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा का शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा.बैंक कर्मी विजय कुमार, सीता राम राय,शशि भूषण सहित क्षेत्र के सुभाष कुमार, अजय कुमार, मुकेश कुमार ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन