मौसम में बदलाव देखते ही किसानों का चेहरा खिला

बांका. अचानक पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देख कर किसानों का चेहरा खिल उठा है. बारिश होते ही किसान अपने धान का फसल लगाने के लिए खेत में धान का बीज डालने लगे है. किसान अपने खेत की जोताई के साथ-साथ खर पतवार को निकालने में जुट गये है. किसान सुगदेव प्रसाद, आनंदी […]
बांका. अचानक पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देख कर किसानों का चेहरा खिल उठा है. बारिश होते ही किसान अपने धान का फसल लगाने के लिए खेत में धान का बीज डालने लगे है. किसान अपने खेत की जोताई के साथ-साथ खर पतवार को निकालने में जुट गये है. किसान सुगदेव प्रसाद, आनंदी सिंह, सुरेश सिंह आदि ने बताया कि अदरा नक्षत्र आरंभ होते ही किसान धान का बीज का ज्यादा तर बोआई कर देते हैं. इस नक्षत्र का बीज सही समय पर तैयार हो जाता है. जिससे की समय के अनुसार रोपाई का कार्य हो जाता है. साथ ही इस नक्षत्र को किसान शुभ मानते है. वहीं बीज की खरीदारी के लिए किसान सुबह से ही शहर स्थित बीज दुकानों पर पहुंच जाते है, जहां अच्छी उपज वाली बीज की खरीदारी कर रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










