गरीब विरोधी है मोदी सरकार

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जदयू ने दिया धरनाबांका. जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्यव्यापी भूमि बचाओ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार […]
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ जदयू ने दिया धरनाबांका. जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व के निर्देशानुसार राज्यव्यापी भूमि बचाओ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया. धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है लेकिन आज तक जनता को कुछ नहीं मिला है. केंद्र की मोदी सरकार गरीबों, किसानों, के भूमि को अधिग्रहण के नाम पर छीनने को तैयार है. इस काले कानून का जदयू व्यापक रूप से विरोध करता है. साथ ही बढ़ता बिहार फिर, एक बार नीतीश कुमार के नारे को बुलंद करते हुए बांका जदयू परिवार आज संकल्प लेता है कि इस काले कानून की सच्चाई से गांव-गांव को अवगत करायेंगे. इस मौके पर उचेश्वर प्रसाद सिंह, रितेश कुमार चौधरी, पंकज दास, शिवनंदन मंडल, गौतम, घनश्याम चौधरी, विनोद कामती, अशोक कुशवाहा, किशोर दास, रोहित सिंह, राम स्वरूप दास, पालन मांझी, संजय सिंह, प्रमोद मंडल सहित अन्य जदयू परिवार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










