योग शिक्षकों के नेत्त्व में निकाली गयी रैली

Updated at :21 Jun 2015 10:08 PM
विज्ञापन
योग शिक्षकों के नेत्त्व में निकाली गयी रैली

फोटो 21 बांका 28 : योग को लेकर रैली निकालते लोग रजौन. विश्व योग दिवस को लेकर रविवार को महर्षि मेंही आश्रम सलखुचक भूसिया में योग शिविर का आयोजन किया गया. इसके पूर्व स्वामी दुलार बाबा, हरि प्रसाद साह व योग शिक्षकों के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गयी. शिविर मेंं सैकड़ों लोगों ने […]

विज्ञापन

फोटो 21 बांका 28 : योग को लेकर रैली निकालते लोग रजौन. विश्व योग दिवस को लेकर रविवार को महर्षि मेंही आश्रम सलखुचक भूसिया में योग शिविर का आयोजन किया गया. इसके पूर्व स्वामी दुलार बाबा, हरि प्रसाद साह व योग शिक्षकों के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गयी. शिविर मेंं सैकड़ों लोगों ने योग की विद्या सिखते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का भी संकल्प लिया. शिक्षक दयानंद पंझा, रविकांत साह, राजकुमार यादव ने योग के विभिन्न आयामों को बताया. शिविर का डीएन सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश प्रसाद सिंह ने उद्घाटन किया. वही डीएन सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अनिल कुमार राव के नेतृत्व में योग संगोष्ठी का आयोजन किया गया. शिविर में योग शिक्षक डॉ अमर प्रसाद सिंह ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों को आसन, प्राणायाम, मुद्रा, बंध आदि का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान मो अल्तमश हुसैन, अनिल कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सवार्ेदय कुमार राव सहित कई लोग उपस्थित थे. वहीं सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर में भी योग दिवस पर भैया-बहनों सहित आचायार्े व अभिभावकों ने योग विद्या को सीख कर इसे अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन