पल्स पोलियो की पहली खुराक जिलाधिकारी ने पिलायी

फोटो 21 बांका 3 दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनिधि, बांकापल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को डीएम साकेत कुमार की अगुवाई में शहर के विजय नगर मोहल्ले से दवा पिलाने की शुरुआत की गयी. मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत पिछले चार वर्षों से जिला पोलियो मुक्त है. जिसको बरकरार रखने के लिए बांका […]
फोटो 21 बांका 3 दवा पिलाते स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनिधि, बांकापल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को डीएम साकेत कुमार की अगुवाई में शहर के विजय नगर मोहल्ले से दवा पिलाने की शुरुआत की गयी. मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि भारत पिछले चार वर्षों से जिला पोलियो मुक्त है. जिसको बरकरार रखने के लिए बांका जिला अंतर्गत 822 एचटूएच के द्वारा अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलायी जानी है. इसके तहत जिले के 5 लाख 75 हजार बच्चों को इसकी खुराक देने का लक्ष्य है. जिसके लिए 822 एचटूएच टीम, 72 ट्रांजिट टीम व 16 ट्रांजिट मोबाइलाइजर लगाया गया है. आज के उद्घाटन कार्यक्रम में वरीय उपसमाहर्ता डीपी शाही, सीएस डॉ जितेंद्र प्रसाद, डॉ पी झा, एसएमसी राजीव शेखर सहित अन्य शामिल थे. वहीं जिलाधिकारी द्वारा रविवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत बांका प्रखंड क्षेत्र के मसुरिया सलम मंे निरीक्षण किया गया. कार्य अवधि के दौरान एचटूएच टीमों के कार्य पर संतुष्टि जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले में कार्य की गुणवत्ता बनाये रखना सुनिश्चित करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










