एमसीसी कप पर मिर्जापुर टीम का कब्जा

Updated at :20 Jun 2015 11:05 PM
विज्ञापन
एमसीसी कप पर मिर्जापुर टीम का कब्जा

फोटो 20 बांका 7 : पुरस्कार पाते मिर्जापुर के टीम प्रतिनिधि, बाराहाटचंगेरी मिर्जापुर उच्च विद्यालय के मैदान में खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने कब्जा जमाया. शनिवार खेले गये फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर टीम के खिलाडि़यों ने खेल के हर विभाग में अपने विरोधी को मात देते हुए एमसीसी […]

विज्ञापन

फोटो 20 बांका 7 : पुरस्कार पाते मिर्जापुर के टीम प्रतिनिधि, बाराहाटचंगेरी मिर्जापुर उच्च विद्यालय के मैदान में खेले गये क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर की टीम ने कब्जा जमाया. शनिवार खेले गये फाइनल मुकाबले में मिर्जापुर टीम के खिलाडि़यों ने खेल के हर विभाग में अपने विरोधी को मात देते हुए एमसीसी कप पर कब्जा किया. मुकाबले का आगाज प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया. मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिर्जापुर की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाये. राम विलास ने मात्र 17 गेंद का सामना करते हुए पांच चौकों एवं एक छक्के की सहायता से 28 रन का योगदान किया. कटीया की टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुमन कुमार ने चार ओवर में 23 रन खर्च करते हुए महत्वपूर्ण पांच विकेट चटकाये.जवाब में कटिया की टीम निर्धारित ओवर में मात्र 85 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. विपिन कुमार ने अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए मात्र 22 गेंद का सामना करते हुए 41 रन बनाये. विजेता एवं उप विजेता टीम को प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने ट्रॉफी प्रदान किया. मैच में निर्णायक की भूमिका प्रिंस कुमार एवं संजीत कुमार ने निभायी, जबकि स्कोरर की भूमिका में गौतम कुमार एवं मैच का आंखों देखा हाल गुंजन कुमार सुना रहे थे. मैच के आयोजन में पंचायत के मुखिया बैजनाथ दास, जवाहर सिंह, मिर्जापुर चंगेरी के विद्यालय प्रधान अमरेंद्र कुमार सहित सभी सहायक शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन