श्रम संसाधन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

फोटो 20 बीएएन 60 : कार्यकर्ताओं से बातचीत करते श्रम संसाधन मंत्री राज पलिवार.चांदन. झारखंड के श्रमसंसाधन मंत्री राज पलिवार का चांदन बाजार में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. भाजपा के जिला महामंत्री हरेकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण किया. इस क्रम में मंत्री लगभग पंद्रह मिनट तक […]
फोटो 20 बीएएन 60 : कार्यकर्ताओं से बातचीत करते श्रम संसाधन मंत्री राज पलिवार.चांदन. झारखंड के श्रमसंसाधन मंत्री राज पलिवार का चांदन बाजार में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. भाजपा के जिला महामंत्री हरेकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का माल्यार्पण किया. इस क्रम में मंत्री लगभग पंद्रह मिनट तक चांदन में रुके और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदन सिन्हा, हरि पोद्दार, आदित्य पोद्दार, मनीष कुमार, मनोज वाजपेयी, जितेंद्र पांडेय, कृष्णदेव वर्णवाल, रजत सिंहा, सुबोध यादव, नुनका प्रमाणिक आदि उपस्थित थे. साइकिल दुकान में लगी आगफोटो 20 बीएएन 61 : आग लगने से दुकान के जले सामान.चांदन. सूईया बाजार में कब्रिस्तान के निकट मो मुसलिम अंसारी की साइकिल दुकान में बीती रात्रि अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जल गयी. घटना के बारे में साइकिल दुकानदार ने बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चला गया था. सुबह करीब दो बजे अगल-बगल के लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा. इसके बाद पता चला कि दुकान में आग लग गयी है. लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन दुकान का सारा सामान जल गया. अग्निकांड की जानकारी सूईया पुलिस को भी दी गयी है. हाईस्कूल सूईया में योग शिविर आज चांदन. सूईया ओपी परिसर में शनिवार को ओपीध्यक्ष उमाशंकर कामत द्वारा योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया. इसमें एसएसबी के जवानों के अलावा आसपास के बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. रविवार को हाई स्कूल सूईया में योग शिविर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










