कुष्ठ रोगी की पहचान को लेकर बैठक

फोटो 20 बांका 6 : बैठक में उपस्थित चिकित्सा प्रभारी व अन्य.जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के चिडि़यां मोड़ के यात्री शेड में शनिवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया के चिकित्सा प्रभारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान आदर्श पंचायतों में कुष्ठ रोगों से कितने […]
फोटो 20 बांका 6 : बैठक में उपस्थित चिकित्सा प्रभारी व अन्य.जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के चिडि़यां मोड़ के यात्री शेड में शनिवार को रेफरल अस्पताल कटोरिया के चिकित्सा प्रभारी डा योगेंद्र प्रसाद मंडल के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान आदर्श पंचायतों में कुष्ठ रोगों से कितने लोग परेशान हैं पंचायत के सभी आशा को अपने-अपने क्षेत्रों से कुष्ठ रोग की चपेट में जो लोग हैं उन्हें बैठक में लाना है. शनिवार को 11 कुष्ठ रोगी आये, जिसमें एक व्यक्ति ही कुष्ठ से बुरी तरह प्रभावित था. डा मंडल ने बताया कि इन लोगों को अवश्य सरकारी लाभ दिलवायेंगे. इसकी रिपोर्ट बीडीओ को दी जायेगी. पंचायत में अभी तक कुल सात कुष्ठ रोगियों की पहचान हुई है. बैठक में आये मुखिया दीवान किस्कू को डा मंडल ने अपने पंचायत में साफ – सफाई के बारे में लोगों से अनुरोध करने को कहा. 21 जून से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को भी चलाने की बात कही. इस मौके पर सहायक प्रभारी ओम प्रकाश मालाकार, डा राजेश हेम्ब्रम, आशा पार्वती देवी, सुनैना व अन्य उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










