जिस सदस्य ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Updated at :20 Jun 2015 12:04 AM
विज्ञापन
जिस सदस्य ने किया विद्यालय का निरीक्षण

फोटो 19 बांका 16 : निरीक्षण करने पहुंचे जिप सदस्य डा. निक्की हेम्ब्रम जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोल्हासार एवं पंचायत के अन्य विद्यालय के गड़बड़ी हालत देख कर शुक्रवार को जिप सदस्य डा. निक्की हेम्ब्रम ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान काफी गड़बड़ी मिली. बच्चों […]

विज्ञापन

फोटो 19 बांका 16 : निरीक्षण करने पहुंचे जिप सदस्य डा. निक्की हेम्ब्रम जयपुर. ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोल्हासार एवं पंचायत के अन्य विद्यालय के गड़बड़ी हालत देख कर शुक्रवार को जिप सदस्य डा. निक्की हेम्ब्रम ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान काफी गड़बड़ी मिली. बच्चों ने प्लेट में परोसा गया भोजन दिखाया. जिसमें सिर्फ दाल, चावल था, जबकि मीनू में शुक्रवार को पुलाव, काबली चना, लाल चना का छोला, हरा सलाद लिखा था. जिप सदस्य ने इस तरह के मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी को देखते हुए पदाधिकारी से इसकी शिकायत कर कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर रसोइया संघ के जिलाध्यक्ष शिव नारायण यादव, पूर्व मुखिया जनार्दन यादव, ग्रामीण लक्ष्मी कांत यादव, कामेश्वर यादव सहित अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन