योग रखता है निरोग : निक्की

Updated at :19 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
योग रखता है निरोग : निक्की

फोटो 19 बांका 8 : दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते कटोरिया पूर्वी के जिला परिषद सदस्य डॉ निक्की हेंब्रम व अन्य. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोल्हासार में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बांका व ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट कटोरिया के सौजन्य से योग प्रशिक्षण […]

विज्ञापन

फोटो 19 बांका 8 : दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते कटोरिया पूर्वी के जिला परिषद सदस्य डॉ निक्की हेंब्रम व अन्य. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कोल्हासार के प्रोन्नत मध्य विद्यालय कोल्हासार में शुक्रवार को नेहरू युवा केंद्र बांका व ग्राम नेहरू युवा ट्रस्ट कटोरिया के सौजन्य से योग प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन कटोरिया पूर्वी के जिला परिषद सदस्य डॉ निक्की हेंब्रम, कोल्हासार के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव व ग्राम नेहरू ट्रस्ट कटोरिया के सचिव सुनील कुमार मिश्रा ने किया. श्री मिश्रा ने योग का प्रशिक्षण दिया. साथ ही प्रतिदिन अपने-अपने घर में योग करने को कहा. योग कार्यक्रम में स्कूली बच्चे भी भाग लिये थे. इनके अलावे जन धन योजना, स्वच्छता अभियान, निर्मल भारत अभियान के बारे में जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही. जिप सदस्य डॉ निक्की हेंब्रम ने बताया कि योग करने से शरीर के सभी रोग भाग जायेंगे. योग पर आप लोग विशेष ध्यान दें. इस मौके पर नेहरू के समन्वयक अमल किशोर पासवान व अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन