बस के धक्के से वृद्ध की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jun 2015 8:43 AM
विज्ञापन

बौंसी: गुरुवार को अपराह्न् करीब चार बजे बौंसी बाजार के गुदरी हाट के समीप शिव शक्ति बस के धक्के से 80 वर्षीय वृद्घ महेंद्र साह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक बाबूडीह का रहने वाला है. वह सड़क किनारे खड़ा था. अचानक ढाकामोड़ की ओर से तेज रफ्तार […]
विज्ञापन
बौंसी: गुरुवार को अपराह्न् करीब चार बजे बौंसी बाजार के गुदरी हाट के समीप शिव शक्ति बस के धक्के से 80 वर्षीय वृद्घ महेंद्र साह की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक बाबूडीह का रहने वाला है.
वह सड़क किनारे खड़ा था. अचानक ढाकामोड़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया और उसकी चपेट में आकर वृद्घ की मौत हो गयी.
एक्सीडेंट की खबर सुनते ही आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गयी. वहीं सूचना पाकर बौंसी थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए बस को जब्त कर थाना ले आये. जबकि घटना के बाद बस चालक फरार हो गया. हालांकि इस बीच वाहनों की कतार लग गयी थी और थोड़ी देर के लिए मार्ग अवरुद्घ हो गया था. मालूम हो कि मृतक को कोई पुत्र नहीं है एक मात्र विवाहिता पुत्री नीलम देवी को इसकी सूचना दी गयी.
जबकि उनके भाई सुरेंद्र साह, भतीजा पिंटु कुमार सहित अन्य घर की महिलाएं थाना पहुंच गये. परिजनों ने बताया कि मृतक सब्जी बेचकर अपना जीवीकोपार्जन करता था. आज शव का पोस्टमार्टम बांका में कराया जायेगा. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के लिखित आवेदन पर बस चालक के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










