थम नहीं रहा बालू का अवैध कारोबार

प्रतिनिधि, अमरपुर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से अमरपुर में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. मालूम हो कि स्थानीय अधिकारी यह बात कहने में जरा सा भी गुरेज नहीं कर रहें है कि अब अवैध बालू का उठाव नहीं होने दिया जायेगा, लेकिन हद तो यह है […]
प्रतिनिधि, अमरपुर स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मिली भगत से अमरपुर में बालू का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. मालूम हो कि स्थानीय अधिकारी यह बात कहने में जरा सा भी गुरेज नहीं कर रहें है कि अब अवैध बालू का उठाव नहीं होने दिया जायेगा, लेकिन हद तो यह है कि अब भी अधिकारी की मिली भगत से बालू माफिया एक चलान के साहरे दिन भर में पांच से सात बार बालू अवैध घाटों से उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसके अलावे क्षेत्र के मालदेवचक, लौसा, भदरिया, बासुदेबपुर, डुबौनी बालू घाटों से बालू माफियों के द्वारा अनवरत रात में बालू का उठाव कर थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर बालू को डंप कर बिहार के विभिन्न राज्यों में भेजने का काम किया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन को सारी बातों की जानकारी होने के बावजूद भी हाथ पर हाथ रख कर मौन बनी हुई है. अब यहां के लोग प्रशासन और पुलिस के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं. आखिर किसके सह पर इस क्षेत्र में अवैध बालू उठाव व डंपिंग का कारोबार करने की छूट दे दी गयी है. इस संबंध में सीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतिदिन सभी बालू घाटों पर छापेमारी की जा रही है. साथ ही बालू डंपिंग कर रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी. क्या कहते हैं एसडीएम संबंधित थाना क्षेत्र में अनियमितता की बात सामने आने पर संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी व अंचलाधिकारी नपे जायेंगे. अविनाश कुमार, एसडीएम बांका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










