छात्रावास से साइकिल चोरी

बांका. थाना क्षेत्र के झिरवा गांव स्थित एसटी एससी छात्रावास में सोमवार को अज्ञात चोरों द्वारा साइकिल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन के तरह छात्र ने अपनी साइकिल को छात्रावास के अंदर लगायी थी. मंगलवार की सुबह जब छात्र का नींद खुली तो ग्रिल का ताला टूटा […]
बांका. थाना क्षेत्र के झिरवा गांव स्थित एसटी एससी छात्रावास में सोमवार को अज्ञात चोरों द्वारा साइकिल चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार प्रतिदिन के तरह छात्र ने अपनी साइकिल को छात्रावास के अंदर लगायी थी. मंगलवार की सुबह जब छात्र का नींद खुली तो ग्रिल का ताला टूटा हुआ था व साइकिल गायब थी. इस संबंध में छात्र विकास कुमार ने थाने में अज्ञात चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. आज बंद रहेगी बिजली की आपूर्ति बांका. शहर के अलीगंज मुहल्ले में बिजली की आपूर्ति आज बंद रहेगी. कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार पांडे ने बताया कि मुहल्ले में ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य किया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को 10 बजे दिन से शाम के पांच बजे तक इस मुहल्ले में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. शाम के बाद पुन: इस मुहल्ले में बिजली आपूर्ति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










