हाट से घर लौट रहे वकील पर हमला, मामला दर्ज

पंजवारा. पंजवारा हाट से घर लौट रहे अधिवक्ता पर बीती देर रात जानलेवा हमला किया गया. घटना में कई जगह अधिवक्ता मणीलाल मांझी को गंभीर चोट लगी है. वकील का इलाज बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया. मामले को लेकर वकील की तरफ से पंजवारा थाना में आवेदन देकर धोरैया थाना क्षेत्र के बिछोतिया […]
पंजवारा. पंजवारा हाट से घर लौट रहे अधिवक्ता पर बीती देर रात जानलेवा हमला किया गया. घटना में कई जगह अधिवक्ता मणीलाल मांझी को गंभीर चोट लगी है.
वकील का इलाज बाराहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया. मामले को लेकर वकील की तरफ से पंजवारा थाना में आवेदन देकर धोरैया थाना क्षेत्र के बिछोतिया गांव के मिथुन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. थाना को दिये आवेदन में घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि सोमवार देर शाम हाट से समान खरीदने के बाद जब वो अपने घर निझरी जा रहे थे. इसी क्रम में पूर्व से घात लगा कर बैठे मिथुन यादव ने उन पर चाकू से वार कर दिया. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










