अच्छे कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Updated at :14 Jun 2015 9:26 AM
विज्ञापन
अच्छे कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

बांका: पुलिस का काम होता है लोगों के दिलों से अपराधियों के भय को कम करना. आम लोगों के साथ मित्रता का रिश्ता रखना. थाने पर पहुंचे किसी भी लोगों पीड़ित के साथ सहयोगात्मक रवैया रखना. अगर ऐसा नहीं होता है तो आप एक अच्छे थानाध्यक्ष नहीं है. थानाध्यक्ष की भूमिका क्राइम को कम करने […]

विज्ञापन

बांका: पुलिस का काम होता है लोगों के दिलों से अपराधियों के भय को कम करना. आम लोगों के साथ मित्रता का रिश्ता रखना. थाने पर पहुंचे किसी भी लोगों पीड़ित के साथ सहयोगात्मक रवैया रखना. अगर ऐसा नहीं होता है तो आप एक अच्छे थानाध्यक्ष नहीं है. थानाध्यक्ष की भूमिका क्राइम को कम करने में अहम होती है. अगर आप उस भूमिका को ठीक तरह से निर्वाह नहीं करते है तो आपको उस कुरसी पर बैठने का कोई हक नहीं है. उक्त बातें शनिवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी डा सत्य प्रकाश ने कार्यालय वेश्म में आयोजित क्राइम मीटिंग के दौरान सभी थानाध्यक्ष को कह रहे थे.

थानाध्यक्ष को मिला टास्क : क्राइम मीटिंग में उपस्थित सभी थानाध्यक्ष को एसपी डा प्रकाश ने कई होमवर्क दिये. इसमें सबसे पहला और अहम टास्क था कि क्षेत्र से अपराध को कम करना. साथ ही पुराने केश का जल्द से जल्द निष्पादन करना. थाने पर आये लोगों के साथ सहयोगात्मक रवैया रखना. फरार आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करना भी टास्क में शामिल है. एसपी डा प्रकाश ने सभी थानाध्यक्ष को टारगेट दिया है, जिसको हर हाल में पूरा करना है.

एसपी ने कहा कि बैंक की सुरक्षा का ख्याल हर हाल में रहे. जमीन विवाद पर भी नजर रखें, क्षेत्र में लगातार छापेमारी, पुलिस चौकसी होनी चाहिए. उन्होंने नक्सली क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने का भी निर्देश संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष को दिये. साथ ही आने वाले श्रवणी मेले को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिये. साथ ही आने वाले चुनाव को लेकर भी विशेष चौकस रहने का आदेश सभी थानाध्यक्ष को मिला है.

जा सकती है थानाध्यक्ष की कुरसी : एसपी ने साफ तौर से सभी थानाध्यक्ष को हिदायत दी है कि अगर वह किसी भी थाना क्षेत्र में क्राइम की ग्राफ को बढ़ते देखेंगे तो उनकी कुरसी जा सकती है. कहीं से भी कोई शिकायत मिलती है या किसी के साथ भेदभाव होता है तब भी आपकी कुरसी जा सकती है.

अच्छे कार्य के लिए कई थानाध्यक्ष को मिला धन्यवाद : अच्छे कार्य के लिए जिले के करीब आधे दर्जन थानाध्यक्ष एसपी के समक्ष धन्यवाद के पात्र बनें. अमरपुर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान, बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार, अमरपुर में पदस्थापित धीरेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया गया. धीरेंद्र कुमार को सम्मानित करने के लिए वरीय अधिकारियों को भी लिखने की बात बतायी गयी है.

शंभुगंज थानाध्यक्ष को लगी फटकार : शंभुगंज थाना क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी की वारदात को लेकर थानाध्यक्ष पंकज पासवान को एसपी ने जम कर फटकारा. एसपी श्री प्रकाश ने साफ तौर पर कहा कि अगर क्षेत्र से चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लगा तो आपकी कुरसी जा सकती है. साथ ही कहा गया कि थाने पर आये पीड़ित की व्यथा को हर हाल में सुने और उसके निदान का प्रयास करें.

इनकी थी उपस्थिति

एसडीपीओ शशि शंकर कुमार, एसडीपीओ पीयूष कांत, डीएसपी पी एन उपाध्याय, इंस्पेक्टर बांका, इंस्पेक्टर कटोरिया, इंस्पेक्टर बौंसी, प्रभारी थानाध्यक्ष बांका रामप्रीत कुमार, रजाैन थानाध्यक्ष शिव कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, धोरैया राजेश कुमार मंडल, बेलहर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अनिल कुमार, चांदन थानाध्यक्ष आशीष कुमार, पंजवारा राजकपूर कुशवाहा, धनकुंड ओपी शोएब आलम, जयपुर ओपीध्यक्ष अजरुन सिंह, फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष धीरज कुमार, खेसर ओपीध्यक्ष वसंत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन