हल्की बारिश होती ही दर्जनों गांवों की बिजली हुई गुल

Updated at :13 Jun 2015 10:04 PM
विज्ञापन
हल्की बारिश होती ही दर्जनों गांवों की बिजली हुई गुल

बांका. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव की बिजली हल्की भी बारिश होने पर बंद हो जाती है. शुक्रवार को आंधी के साथ हुई बारिश से जहां लोगों गरमी से थोड़ी सी राहत मिली है. वहीं इस तरह के मौसम होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. मालूम हो की हल्की भी बारिश या […]

विज्ञापन

बांका. प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव की बिजली हल्की भी बारिश होने पर बंद हो जाती है. शुक्रवार को आंधी के साथ हुई बारिश से जहां लोगों गरमी से थोड़ी सी राहत मिली है. वहीं इस तरह के मौसम होने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गयी है. मालूम हो की हल्की भी बारिश या हवा चलने से ग्रामीण फीडर के चमरेली, मजलिसपुर, भगवानपुर, शीतलपुर, शंकरपुर, बशीपुर, लसकरी, रैनिया, जोगडीहा, बिसनपुर,शुराकोल, बौसा, मंझियारा, बिंडी, करनाबै, गोलाहू, हरिपुर, भदरार सहित दर्जनों गांव अंधेरे में डूब जाती है. यह समस्या जर्जर तार व पोल रहने के कारण होती रहती है. इन गांवों तक पहुंचे वाले लाइन का तार व पोल काफी पुराना है जिस कारण लगातार कही ना कही तार टूट कर गिरते रहते है. पुन: इस फीडर को चालू करने में एक से दो दिन वक्त लगते है, तभी दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति चालू हो पाती है. शनिवार को इस फीडर को चालू करने के लिए सुबह से ही बिजली मिस्त्री जुटे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन