भाजपा की टीम ने किया गांवों का दौरा

फोटो : 12 बांका 9 : किसानों से बात करते जिलाध्यक्ष अनिल सिंह बांका. किसानों के हालात को जानने के लिए शुक्रवार को जिला भाजपा की एक टीम ने कई गांवों का दौरा किया. टीम की अगुवाई जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कर रहे थे. टीम ने झिरवा, चुटिया, माराटीकर, रामपुर, मेहरपुर, वैसा आदि गांवों का दौरा […]
फोटो : 12 बांका 9 : किसानों से बात करते जिलाध्यक्ष अनिल सिंह बांका. किसानों के हालात को जानने के लिए शुक्रवार को जिला भाजपा की एक टीम ने कई गांवों का दौरा किया. टीम की अगुवाई जिलाध्यक्ष अनिल सिंह कर रहे थे. टीम ने झिरवा, चुटिया, माराटीकर, रामपुर, मेहरपुर, वैसा आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान टीम ने पाया कि सैकड़ों एकड़ में लगी मूंग की फसल गरमी के कारण बरबाद हो रही है. किसान महेंद्र मंडल, संतोष मंडल, पालन मांझी, अनंत लाल मांझी, सुभाष मंडल, कपिलदेव कापरी, ज्योतिष मंडल आदि ने बताया कि उसकी फसल बरबादी के कगार पर है. किसानों ने 120 रुपये प्रति किलो की दर से बीज खरीद कर खेती किया था. मौके पर जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी व जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने डीएम व कृषि पदाधिकारी से अविलंब मुआवजे की मांग की है. जिला सम्मेलन व राज्य सम्मेलन आजबांका. शहर के ढ़ाकामोड़ स्थित महंत अयोध्या चंद्रशेखर यादव डिग्री कॉलेज में शनिवार से कानू विकास संघ, राज्य व जिला सम्मेलन होगा. दो दिवसीय राज्य सम्मेलन का उद्घाटन सांसद जय प्रकाश नारायण यादव व जिला सम्मेलन का उद्घाटन एमएलसी मनोज यादव करेंगे. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर कानू संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष कांता प्रसाद गुप्ता उपस्थित होंगे. यह जानकारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र साह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










