मारपीट व छिनतई को लेकर आवेदन

पंजवारा. पंजवारा पुरानी बाजार निवासी लड्डू तिवारी ने मारपीट करने और छिनतई के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक देर रात वादी के घर पहुंच कर गांव के अभिषेक भगत, मदन कुमार, मोतीलाल, सोनू एवं प्रदोष ने दरवाजा खटखटाया […]
पंजवारा. पंजवारा पुरानी बाजार निवासी लड्डू तिवारी ने मारपीट करने और छिनतई के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है. मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है. जानकारी के मुताबिक देर रात वादी के घर पहुंच कर गांव के अभिषेक भगत, मदन कुमार, मोतीलाल, सोनू एवं प्रदोष ने दरवाजा खटखटाया इस दौरान जैसे ही घर के सदस्यों ने दरवाजा खोला बिना किसी कारण मारपीट करना शुरू कर दी. इस घटना में गले में पहना सोने का चेन भी छीन लिया. थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया की देर रात हुई घटना के संबंध में आवेदन दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










