डीएसओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

Updated at :29 May 2015 9:51 AM
विज्ञापन
डीएसओ ने पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण

बांका: जिला खाद्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर द्वारा बांका प्रखंड अंतर्गत जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. बांका नगर पंचायत के वार्ड 11 के संजय कुमार गुप्ता, वार्ड 22 के प्रदीप पासवान, ककवारा पंचायत के कोरियंदा गांव के अलख कुमार सिंह एवं ककवारा पंचायत […]

विज्ञापन
बांका: जिला खाद्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर द्वारा बांका प्रखंड अंतर्गत जनवितरण प्रणाली के दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. बांका नगर पंचायत के वार्ड 11 के संजय कुमार गुप्ता, वार्ड 22 के प्रदीप पासवान, ककवारा पंचायत के कोरियंदा गांव के अलख कुमार सिंह एवं ककवारा पंचायत के ही खमहारी गांव के राजेश कुमार सिंह के जनवितरण प्रणाली के दुकान पर पहुंच कर जांच किया गया, लेकिन इन दुकानों पर देखा गया कि लाभुक खाद्यान्न व केरोसिन लेकर जा रहे हैं.

मालूम हो कि प्रत्येक माह के अंतिम दिन 28, 29 एवं 30 को खाद्यान्न दिवस के रूप में मनाया जाना है. जिसमें जो भी लाभुक पूरे माह में खाद्यान्न नहीं उठा पाते है उन्हें इन तिथियों को पहुंच कर जन वितरण प्रणाली के दुकानों से खाद्यान्न का उठाव कर सकते है. जांच दल में बीडीओ बांका मनोज कुमार एवं एमओ बांका चंद्रभूषण सिंह शामिल थे.

अमरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खाद्य सुरक्षा दिवस को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. प्रखंड आपूति पदाधिकारी आभा कुमार ने बताया कि सरकार व जिला प्रशासन का सख्त निर्देश है कि खाद्य सुरक्षा दिवस पर क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों की जांच कर हर माह का खाद्यन्न व केरोसिन उपभोक्ताओं के बीच 28 से 30 तारीख तक वितरण करना अनिवार्य है. इस आदेश का पालन शत प्रतिशत पीडीएस दुकानदारों को पालन करने का निर्देश दिया गया. साथ खाद्य सुरक्षा दिवस पर हर पंचायत के मुखिया के साथ सभी पीडीएस दुकानों का निरक्षण किया गया. इस दौरान मुखिया शिव प्रसाद मंडल, आशा देवी, मुनीलाल मंडल भी साथ चल रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन