सी ओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में गुस्सा

Updated at :28 May 2015 9:06 PM
विज्ञापन
सी ओ के खिलाफ जनप्रतिनिधियों में गुस्सा

फोटो 28 बांका 4 : बैठक करते बीडीओ व प्रमुख राजेश यादव प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंसस की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने बिजली, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, बाल विकास परियोजना से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की. चर्चा के दौरान पंसस राजेंद्र दास […]

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 4 : बैठक करते बीडीओ व प्रमुख राजेश यादव प्रतिनिधि, बाराहाट प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंसस की सामान्य बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख राजेश यादव ने बिजली, पेयजल, खाद्य सुरक्षा, बाल विकास परियोजना से संबंधित अधिकारियों से चर्चा की. चर्चा के दौरान पंसस राजेंद्र दास ने सदन के सामने अंचलाधिकारी दीपक कुमार के व्यवहार पर रोष प्रकट किया. सदस्य का आरोप था कि अंचलाधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते. उनकी इस बात पर सदन में मौजूद सभी जनप्रतिनिधि सहमत दिखे. इधर बीडीओ इरफान अकबर ने अंचलाधिकारी को अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाने की बात कही. वहीं कई सदस्यों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा गरीब लोगों को अनाज नहीं दिये जाने का मुद्दा उठाया. जिस पर बीडीओ ने एमओ बीडी राम से अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं चर्चा के क्रम में पीओ अवधेश कुमार अनिल ने सदन को बताया कि मनरेगा योजना में मजदूरों को आधार कार्ड जरूरी है जिसे एक जून से लागू किया जायेगा. आयोजित बैठक में इरफान अकबर, सीओ दीपक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके झा, एमओ बीडी राम, प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार, पीओ अवधेश कुमार, मुखिया विनय यादव, जेपीएस शालीग्राम मंडल सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन