किसान सलाहकार ने अपनी मांगों को लेकर भरी हुंकार

फोटो 27 बांका 2 : आंदोलन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के किसान सलाहकार ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने किसान सलाहकार के प्रति सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया. कहा सरकार के मंत्री ने कई मौके पर […]
फोटो 27 बांका 2 : आंदोलन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, बाराहाटप्रखंड के किसान सलाहकार ने अपनी मांगों के समर्थन में मंगलवार को मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने किसान सलाहकार के प्रति सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया. कहा सरकार के मंत्री ने कई मौके पर किसान सलाहकार को वीएलडब्लू व बीइडब्लू की सेवा में समायोजन की बात कही थी. लेकिन मंत्री की घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है. कर्मियों का कहना था कि सरकार द्वारा उन्हें बीस हजार रुपये मानदेय की बात कही गयी थी. जो आज तक लागू नहीं हो पायी है. संघ के कई वक्ताओं ने अपनी मांग का जायज बताते हुए इस आंदोलन को अंतिम सांस तक लड़ने कह बात कही. प्रदर्शन में शामिल किसान सलाहकार के नेताओं ने बीडीओ इरफान अकबर से मिल कर अपने मांग पत्र को सौंपा.मौके पर इम्तियाज,पंकज कुमार ,पंकज सिंह, मिथिलेश कुमार ,सुबोध चौहान सहित कई अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










