शराब बिक्री को लेकर महिला ने थाने में दिया आवेदन

प्रतिनिधि, बौंसीदलिया बस्ती में खुलेआम शराब की बिक्री को लेकर बस्ती की पीडि़त महिलाओं ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. आवेदन मे बताया गया है कि बस्ती के पासवान टोले में देवन पासवान, कदरसी टोला में फुकनी देवी, रीता देवी, मक्को लैया, आदि कई घरों में अवैध महुआ शराब के साथ अवैध संबंध […]
प्रतिनिधि, बौंसीदलिया बस्ती में खुलेआम शराब की बिक्री को लेकर बस्ती की पीडि़त महिलाओं ने थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. आवेदन मे बताया गया है कि बस्ती के पासवान टोले में देवन पासवान, कदरसी टोला में फुकनी देवी, रीता देवी, मक्को लैया, आदि कई घरों में अवैध महुआ शराब के साथ अवैध संबंध का कारोबार फल फूल रहा है. इसकी वजह से इस बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों को भी शराब पीने की लत लग गयी है. जबकि पीडि़ता अरुणा देवी ने बताया कि शराब पीकर उनके पति द्वारा उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की जाती है. यही समस्या अन्य महिलाओं के साथ भी है. आसानी से महुआ शराब मिलने की वजह से दूर-दराज के लोगों का आवागमन रातों भर रहता है. बाहरी लोगों द्वारा देर रात गाली-गलौज व मारपीट की जाती है. आवेदन में बस्ती की बेवी देवी, अनिता देवी, पुतुल देवी, प्रतिमा देवी, उषा देवी, रेणु देवी, रंभा देवी सहित अन्य महिलाओं के हस्ताक्षर हैं. थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई व छापेमारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










