महुआ पंचायत के पीआरएस पर होगी प्राथमिकी

Updated at :27 May 2015 9:06 PM
विज्ञापन
महुआ पंचायत के पीआरएस पर होगी प्राथमिकी

प्रतिनिधि, बाराहाटमनरेगा दिवस पर वरीय उपसमाहर्ता धीरेंद्र झा बाराहाट प्रखंड मुख्यालय पहुंचे व महुआ पंचायत में बिना जांच कार्य के वापस हो गये. जांच कार्य पूरा नहीं होने के पीछे पीआरएस की हड़ताल को कारण बताया जा रहा है. इस बीच जांच अधिकारी के समक्ष पंचायत में तैनात पीआरएस गौतम मंडल के तबादले के बावजूद […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बाराहाटमनरेगा दिवस पर वरीय उपसमाहर्ता धीरेंद्र झा बाराहाट प्रखंड मुख्यालय पहुंचे व महुआ पंचायत में बिना जांच कार्य के वापस हो गये. जांच कार्य पूरा नहीं होने के पीछे पीआरएस की हड़ताल को कारण बताया जा रहा है. इस बीच जांच अधिकारी के समक्ष पंचायत में तैनात पीआरएस गौतम मंडल के तबादले के बावजूद कई फाइलों के चार्ज नहीं दिये जाने का मामला सामने रखा गया. इस पर जांच अधिकारी ने अविलंब संबंधित अधिकारी को पीआरएस के खिलाफ प्राथमिकी करने के निर्देश दिये. वहीं अपने दौरे के क्रम में अधिकारी ने बीडीओ कार्यालय सहित अंचल कार्यालय जा कर संचिकाओं की जांच पड़ताल की. साथ ही कर्मियों को बेहतर कार्य करने के लिये कई सुझाव दिये. मौके पर बीडीओ इरफान अकबर, सीओ दीपक कुमार, महुआ पंचायत के मुखिया विनय यादव सहित कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन