राजग गंठबंधन की बैठक कल

Updated at :25 May 2015 11:04 AM
विज्ञापन
राजग गंठबंधन की बैठक कल

प्रतिनिधि, बांकाजिला भाजपा द्वारा शहर के इंडोर स्टेडियम में 26 मई 2015 को बैठक आयोजित की जायेगी. जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग गंठबंधन सरकार के एक वर्ष की अवधि पूरा होने पर इसकी उपलब्धियां पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह करेंगे. इस आशय की जानकारी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बांकाजिला भाजपा द्वारा शहर के इंडोर स्टेडियम में 26 मई 2015 को बैठक आयोजित की जायेगी. जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग गंठबंधन सरकार के एक वर्ष की अवधि पूरा होने पर इसकी उपलब्धियां पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह करेंगे. इस आशय की जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने दी. बताया कि कार्यक्रम में बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, विधायक बांका राम नारायण मंडल, रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, जिप अध्यक्ष श्वेता कुमारी, रालोसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित सभी प्रखंडों के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री जय शंकर चौधरी ने राजग कार्यकर्ताओं को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन