उपद्रवियों का नाम गुंडा पंजी में होगा दर्ज

Updated at :08 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
उपद्रवियों का नाम गुंडा पंजी में होगा दर्ज

कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड में बीएमपी के जवान से दुर्व्यवहार व इसके बाद सड़क जाम कर हंगामा करने वाले 20 उपद्रवियों को चिंहित कर थाना में धारा 107 और 116 के तहत मामला दर्ज किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि सभी उपद्रवियों का नाम […]

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया बाजार के देवघर रोड में बीएमपी के जवान से दुर्व्यवहार व इसके बाद सड़क जाम कर हंगामा करने वाले 20 उपद्रवियों को चिंहित कर थाना में धारा 107 और 116 के तहत मामला दर्ज किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार भारती ने बताया कि सभी उपद्रवियों का नाम थाना के गुंडा पंजी में दर्ज किया जायेगा. मालूम हो कि गुरुवार की देर शाम बाजार के देवघर रोड बस स्टैंड में बीएमपी के जवानों द्वारा बस के बारे में पूछने पर वहां मौजूद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया. इसके बाद कटोरिया चौक पर सड़क जाम कर जमकर उपद्रव भी मचाया. जिससे शादी एवं बारात में जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई. लाठी-डंडा से लेश उपद्रवियों द्वारा जाम के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी. इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है. साथ ही कहा कि समाज में शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन