आज शिक्षक निकालेंगे बिहार सरकार की शवयात्रा

बांका. बिहार सरकार की शव यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शनिवार को संघ द्वारा निर्धारित शव यात्रा की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रखंडवार आंदोलन की स्थिति की समीक्षा के दौरान शुक्रवार को संघ भवन में […]
बांका. बिहार सरकार की शव यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. शनिवार को संघ द्वारा निर्धारित शव यात्रा की सफलता को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. इस संबंध में जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रखंडवार आंदोलन की स्थिति की समीक्षा के दौरान शुक्रवार को संघ भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उक्त विषयों पर सर्वसम्मति से विचार-विमर्श किया गया है. इस चरण के आंदोलन में सरकार को शिक्षकों की शक्ति से अवगत कराना है. 11 मई को जेल भरो अभियान में जिले के सभी 11 प्रखंडों के शिक्षक शामिल होंगे. एक सूत्री मांग वेतनमान मिलने तक अनवरत आंदोलन जारी रहेगा. बैठक के अगले चरण में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बिना किसी ठोस पहले हुए हड़ताल से वापस होने पर भर्त्सना की गयी. संघ के कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार ने जिले भर के सभी 6800 संघ सदस्यों को शवयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही है. इस मौके पर महासचिव हीरा लाल प्रकाश यादव, प्रमोद कुमार, सरयुग पंडित, रवींद्र कुमार, हेमंत दूबे, विभाकर विभा, राजेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










