27 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

Updated at :08 May 2015 10:04 PM
विज्ञापन
27 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बांका. सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया में शुक्रवार को वेश-बसता सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिका, पुस्तक, गृह कार्य डायरी व वेश का निरीक्षण किया गया. प्रतियोगिता के विषय में मीडिया प्रभारी निवास कुमारी ने बताया कि सुहानी, स्वीटी, प्रिया, अनन्या, सोबिता, शौर्या, सृष्टि, अर्पिता, स्वाती व खुशी अग्रवाल […]

विज्ञापन

बांका. सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया में शुक्रवार को वेश-बसता सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिका, पुस्तक, गृह कार्य डायरी व वेश का निरीक्षण किया गया. प्रतियोगिता के विषय में मीडिया प्रभारी निवास कुमारी ने बताया कि सुहानी, स्वीटी, प्रिया, अनन्या, सोबिता, शौर्या, सृष्टि, अर्पिता, स्वाती व खुशी अग्रवाल ने प्रथम स्थान, अंश राज, ऋषभ राज, नाजुक प्रिया, अनुप्रिया भारती, नवनीत, प्रफुल्ल, वैष्णवी, मनीषा, सत्यजीत ने द्वितीय व धृतराज, रीतिका सिंह, अराध्या, विक्रमराज सिंह, मुकेश, अनुराग,भानूप्रिया एवं आदित्य झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रधानाचार्य रतन कुमार मिश्रा ने बताया कि चयनित सभी 27 छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को पेंसिल बॉक्स, द्वितीय स्थान प्राप्त कर्ता को उत्तर पुस्तिका व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को बॉल पेन देकर सम्मानित किया गया. चयनित सभी 27 छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. निर्णायक मंडली में श्रीमती प्रियंका सिंह, पल्लवी घोष व रंभा देवी शामिल थी. इस मौके पर प्रधानाचार्य रतन कुमार मिश्रा, शिक्षक पंकज मिश्रा, तृप्ति कुमारी, मनोज कुमार, संतोष कुमार, किशोरी कुमारी, पंकज झा,गिरधारी कुमार, नीलम कुमारी, शानू कुमारी व नीतू कुमारी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन