चौथे दिन भी स्कूलों में लटके रहे ताले

Updated at :08 May 2015 9:27 AM
विज्ञापन
चौथे दिन भी स्कूलों में लटके रहे ताले

बांका: प्रारंभिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को भी जिले भर के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में ताला लटका रहा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि जिले के बुनियादी विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों से संघ ने कार्य स्थगित कराया. बुनियादी विद्यालय पहुंच कर […]

विज्ञापन

बांका: प्रारंभिक शिक्षकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन गुरुवार को भी जिले भर के सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में ताला लटका रहा. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि जिले के बुनियादी विद्यालयों में कार्यरत नियोजित शिक्षकों से संघ ने कार्य स्थगित कराया.

बुनियादी विद्यालय पहुंच कर नियोजित शिक्षकों को संघ के नियमों के तहत हड़ताल में समर्थन करने पर जोर दिया गया. बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार व जिला कोषाध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि जिले के सभी प्रखंड कमेटी के सदस्यों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों व सक्रिय शिक्षकों की शुक्रवार को शहर के गेस्ट हाउस में बैठक होगी. बैठक के दौरान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप नौ अप्रैल को बिहार सरकार की शव यात्र व 11 मई को जेल भरो आंदोलन की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जायेगा.

रजाैन प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड के धौनी बीआरसी परिसर में बिहार पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मौन व्रत रखा.

मुंह पर काली पट्टी बांध कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. शिक्षकों का कहना था कि वेतनमान मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर संघ के जिला सचिव राम विलास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर कुमार, सुमित कुमार सिंह, सुभाष कुमार सिन्हा, संजय रजक, भानू कुमार, प्रतिमा कुमारी, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, रश्मि कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निशा कुमारी, वंदना कुमारी सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे.

ऐसे आरंभ हुआ था आंदोलन
नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की भांति वेतन में काफी असमानता को लेकर असंतोष के भाव उमड़ रहे थे. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ सचिव घनश्याम प्रसाद यादव ने बताया कि पूरे प्रदेश में 27 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में वेतनमान को लेकर प्रदर्शन एवं बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया. करीब एक सप्ताह तक इंतजार के बाद समुचित पहल नहीं होते देख 7 एवं 8 अप्रैल को प्रत्येक विधायक, विधान परिषद सदस्य के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम पटना में हुआ. 11 अप्रैल को जिला मुख्यालय में डीएम के समक्ष प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपा गया. 16 अप्रैल को कारगिल चौक पटना में एक दिवसीय भूख हड़ताल की गयी. 24-25 अप्रैल को शिक्षकों ने सांकेतिक हड़ताल की. सभी प्रारंभिक शिक्षक 25 अप्रैल को सामूहिक अवकाश पर चले गये. विद्यालय बंद रहा. चार मई से शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. जिले भर के विद्यालयों में ताले लटके हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन