को- ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने दिया चेक

Updated at :08 May 2015 9:27 AM
विज्ञापन
को- ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ने दिया चेक

बांका: जिले के पैक्स अध्यक्षों की ओर से भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए गुरुवार को दो लाख बीस हजार एक सौ रुपये का चेक जिलाधिकारी साकेत कुमार को सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सौंपा. यह राशि जिले के पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में […]

विज्ञापन
बांका: जिले के पैक्स अध्यक्षों की ओर से भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए गुरुवार को दो लाख बीस हजार एक सौ रुपये का चेक जिलाधिकारी साकेत कुमार को सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने सौंपा. यह राशि जिले के पैक्स अध्यक्षों व व्यापार मंडल के अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया. सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों ने मिसाल कायम करते हुए नेपाल के भूकंप के पीड़ितों के लिए यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करायी, जो प्रशंसनीय है. जिनको जनप्रतिनिधि नहीं समझा जाता है, वह आज आम लोगों के लिए राशि दान कर रहे हैं.

श्री सिंह ने बताया कुछ पैक्स अध्यक्षों ने अपनी ओर से मदद की है. पैक्स अध्यक्ष मानव सेवा के साथ-साथ मानव धर्म निभाने के लिए तत्पर रहते हैं. असली जनप्रतिनिधि वही है, जो जनता की सेवा करे और मानव धर्म निभाये. भाजपा जिलाध्यक्ष सह व्यापार मंडल के अनिल सिंह ने बताया कि सभी से अपील की गयी थी. इसके बाद सभी ने अपने सामथ्र्य के अनुसार दान दिया. कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष के अनुसार, पैक्स अध्यक्ष हर वक्त सरकार की मदद के लिए तैयार रहते हैं.

उनको भी जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाना चाहिए. मौके पर परमानंदपुर पैक्स अध्यक्ष रणवीर यादव, भीतिया पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, धोरैया व्यापार मंडल के अध्यक्ष मो इकबाल, बौंसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रेम शंकर सिन्हा, फुल्लीडुमर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सिंह, राजेंद्र मंडल सहित अन्य थे. अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने बैंक की ओर से मुख्यमंत्री को एक बड़ी राशि का चेक पटना जाकर सौंपेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन