बीएमपी जवानों ने की तोड़फोड़

Updated at :07 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
बीएमपी जवानों ने की तोड़फोड़

कटोरिया : बाजार स्थित तिवारी पेड़ा भंडार में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. सौरभ सिंह दुकान में बैठ कर शराब पी रहा था. उसी वक्त बीएमपी का एक जवान पेड़ा खरीदने आया. उससे सौरभ सिंह उलझ गया. दोनों में कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे मामला बिगड़ा और मारपीट होने लगी. […]

विज्ञापन

कटोरिया : बाजार स्थित तिवारी पेड़ा भंडार में गुरुवार की देर शाम दो पक्षों के बीच मारपीट होने लगी. सौरभ सिंह दुकान में बैठ कर शराब पी रहा था. उसी वक्त बीएमपी का एक जवान पेड़ा खरीदने आया. उससे सौरभ सिंह उलझ गया. दोनों में कहासुनी होने लगी. धीरे-धीरे मामला बिगड़ा और मारपीट होने लगी. इसके बाद बीएमपी के जवान ने थाने में इसकी जानकारी दी. कुछ देर में ही काफी संख्या में बीएमपी के जवान मौके पर पहुंच गये. मौके को देखते हुए सौरभ सिंह फरार हो गया. इसके बाद बीएमपी के जवानों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की और चले गये. इसके बाद दुकानदारों ने विरोध में सड़क जाम कर दिया. समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन