बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

Updated at :07 May 2015 10:04 PM
विज्ञापन
बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान

लोगों ने कहा, विभाग लापरवाही के कारण नहीं बदला गया है ट्रांसफॉर्मरफोटो 7 बांका 4 : जले ट्रांसफॉर्मर के सामने विरोध करते ग्रामीण प्रतिनिधि, जयपुरओपी क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है. कई गांवों का ट्रांसफॉर्मर जल है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है. […]

विज्ञापन

लोगों ने कहा, विभाग लापरवाही के कारण नहीं बदला गया है ट्रांसफॉर्मरफोटो 7 बांका 4 : जले ट्रांसफॉर्मर के सामने विरोध करते ग्रामीण प्रतिनिधि, जयपुरओपी क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है. कई गांवों का ट्रांसफॉर्मर जल है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि बिजली बिल ससमय जमा करते है. इसके बाद गरमी में परेशानी झेलनी पड़ती है. ग्रामीण केशर यादव, चिकन यादव, राज कुमार यादव, महेंद्र यादव, सुपाड़ी यादव, मनोज यादव, लक्ष्मी कांत यादव, चौरासी यादव, बालदेव यादव आदि ने बताया कि गांव में दो ट्रांसफॉर्मर जलने से पूरे गांव में बिजली गुल हो गयी है. ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए ग्रामीणों द्वारा विभाग को कई बार आवेदन दिया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि अगर विभाग द्वारा जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन किया जायेगा.कहते हैं जेइ जेइ ऋषिकेश गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया जारी है. टेंडर हो चुका है. जल्द ही गांव में ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन