29 वां दिन भी रहा विद्यालय में ताला बंद

फोटो 7 बांका 3 : मुंह पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक शंभुगंज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के नियोजित शिक्षकों द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में महासंघ के बैनर तले गुरुवार को 29 वां दिन क्षेत्र के विद्यालय का पठन-पाठन ठप कर विद्यालय […]
फोटो 7 बांका 3 : मुंह पर काली पट्टी बांध प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक शंभुगंज : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई शंभुगंज के नियोजित शिक्षकों द्वारा प्रखंड अध्यक्ष सुधांशु कुमार सिंह के नेतृत्व में महासंघ के बैनर तले गुरुवार को 29 वां दिन क्षेत्र के विद्यालय का पठन-पाठन ठप कर विद्यालय में तालाबंदी कर बीआरसी भवन के सामने धरना दिया. वहीं सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों के हड़ताल को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं किये जाने के कारण एवं संघ के प्रदेश के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी नियोजित शिक्षक द्वारा अपने मुंह पर काली पट्टी बांध कर शंभुगंज बाजार का भ्रमण कर अपनी वेदना को प्रकट किया. इस मौके पर संघ के प्रखंड सचिव वालेश्वर कुमार, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रजक, संकुल समन्वयक नीरज कुमार, अरविंद कुमार, शिवन पासवान, शशिकला, ज्योतिराम, खुशबू कुमारी, पूनम पासवान, कौशल्या कुमारी, धर्मवीर कुमार राम, शिव शरण कुमार, महेश कुमार, के के सिंह, मनोज पाठक सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










