बांका व मुंगेर का मुकाबला आज

बांका. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरएमके मैदान में गुरुवार को रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप के अंतर्गत बांका व मुंगेर के बीच मुकाबला होगा. इस आशय की जानकारी संघ सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने दी. बताया गया कि बुधवार को जमुई व शेखपुरा के बीच मैच निर्धारित की गयी थी पर शेखपुरा की […]
बांका. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरएमके मैदान में गुरुवार को रणधीर वर्मा अंडर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप के अंतर्गत बांका व मुंगेर के बीच मुकाबला होगा. इस आशय की जानकारी संघ सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने दी. बताया गया कि बुधवार को जमुई व शेखपुरा के बीच मैच निर्धारित की गयी थी पर शेखपुरा की टीम नीयत समय से नहीं पहुंच पायी. ऐसे में जमुई टीम को वाक ओवर से जीत दी गयी. मौके पर दिवाकर झा, शिव नारायण झा, सुबोध झा, कन्हैया चौहान, सुमन शेखर, रंजीत राय सहित अन्य खेलप्रेमी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










