फसल क्षतिपूर्ति कार्य का डीएम ने लिया जायजा

अमरपुर: ओलावृष्टि व बारिश से बरबाद हुए फसल का अनुदान देने का कार्य अंतिम चरम में है. इसी मामले को लेकर मंगलवार की देर रात डीएम साकेत कुमार ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर कार्यों का प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया. साथ ही सभी अधिकारी को शख्त निर्देश दिया कि लाभुक कृषकों का फसल नुकसान के […]
अमरपुर: ओलावृष्टि व बारिश से बरबाद हुए फसल का अनुदान देने का कार्य अंतिम चरम में है. इसी मामले को लेकर मंगलवार की देर रात डीएम साकेत कुमार ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर कार्यों का प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया. साथ ही सभी अधिकारी को शख्त निर्देश दिया कि लाभुक कृषकों का फसल नुकसान के आये हुए आवेदन को यथा शीघ्र किसानों के बैंक खाता संख्या के साथ जल्द आरटीएस किया जाय.
जिससे कि किसानों जल्द से जल्द सहायाता राशि किसानों के बैंक खाते में भेजा जा सके. बुधवार को कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 12 बजे तक लगभग ग्यारह पंचायत के किसानों का आरटीएस किया जा चुका था. रात आठ बजे तक सभी पंचायतों का कार्य पूरा कर ली गयी थी. इस कार्य के निष्पादन के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार के अलावे सभी किसान सलाहकार लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










