एसोसिएशन के पूर्व सचिव ने किया दौरा

बांका : बांका जिला कैमिस्ट एंड डगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुमित साह ने कई प्रखंडों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई दवा विक्रेता से संपर्क किया. दवा व्यवसायियों ने भी श्री साह को समर्थन करने की बात कहीं. दवा विक्रेताओं से मिलते हुए श्री साह ने कहा कि जब भी किसी दवा दुकानदार […]
बांका : बांका जिला कैमिस्ट एंड डगिस्ट एसोसिएशन के पूर्व सचिव सुमित साह ने कई प्रखंडों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई दवा विक्रेता से संपर्क किया. दवा व्यवसायियों ने भी श्री साह को समर्थन करने की बात कहीं. दवा विक्रेताओं से मिलते हुए श्री साह ने कहा कि जब भी किसी दवा दुकानदार को कठिनाई हुई, वे साथ थे. इस दौरान उनके साथ मुन्ना, संतोष कुमार, राजीव कुमार झा, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. समस्तीपुर ने जीता मैच, नालंदा से था मुकाबला बांका : आरएम के उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में मंगलवार को समस्तीपुर व नालंदा के बीच मुकाबला हुआ. समस्तीपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 141 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी नालंदा की टीम ने 23.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 129 विकेट ही बना सकी. इस तरह 12 रन से समस्तीपुर ने जीत दर्ज कर ली. समस्तीपुर के अंकूर ने चार विकेट व प्रिंस ने तीन विकेट लिये. जीत के साथ ही समस्तीपुर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी. जिला क्रिकेट टीम के सचिव विष्णु चक्रवर्ती ने बताया कि बुधवार को जमुई बनाम शेखपुरा व गुरुवार को बांका बनाम मुंगेर मैच होगा. बांका के खिलाडि़यों का चयन कर लिया गया है. इसमें अभिषेक कुमार बॉबी, नितेश साह, अमितेष कुमार सिंह, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, क्षितिज कुमार, शिवम कुमार झा, कुमार शंभव, संदीप कुमार, हीमांशु राय, मिलन कुमार, धर्मेंद्र झा, गुलशन राज, मोनू कुमार एवं आदित्य कुमार सिंह शामिल है. मंगलवार को निर्णायक जितेंद्र कुमार सिंह व रंजीत राय, स्कोरर अमित रजक थे. मौके पर शिव नारायण झा, कन्हैया प्रसाद चौहान, चंदन चौधरी, सुमन, दिवाकर झा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










