पुनसिया हॉल्ट को मिले बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा

Updated at :05 May 2015 11:04 PM
विज्ञापन
पुनसिया हॉल्ट को मिले बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा

बांका. मंदार हिल भागलपुर रेलखंड अंतर्गत पुनसिया हॉल्ट को बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा दिये जाने की मांग बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने रेल राज्य मंत्री भारत सरकार को आवेदन देकर की है. उक्त आशय की जानकारी रजौन दक्षिणी क्षेत्र के जिला पार्षद अनिल रजक ने दी. उन्होंने बताया कि पुनसिया हॉल्ट […]

विज्ञापन

बांका. मंदार हिल भागलपुर रेलखंड अंतर्गत पुनसिया हॉल्ट को बी श्रेणी के स्टेशन का दर्जा दिये जाने की मांग बांका सांसद जय प्रकाश नारायण यादव ने रेल राज्य मंत्री भारत सरकार को आवेदन देकर की है. उक्त आशय की जानकारी रजौन दक्षिणी क्षेत्र के जिला पार्षद अनिल रजक ने दी. उन्होंने बताया कि पुनसिया हॉल्ट से झारखंड राज्य के पथरगामा, ललमटिया, पथरगामा, बसंतराय व धोरैया प्रखंड क्षेत्र के दूर दराज गांवों के लोग ट्रेन पकड़ते हैं. यात्रियों को स्टेशन पर आरक्षित टिकट की व्यवस्था के साथ अन्य सुविधा नहीं रहने से परेशानी झेलनी पड़ती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन