पवई ने गोरगामा 'ए' को हराया

फोटो : 4 बांका 13 : सभा को संबोधित करते कौशल सिंह अमरपुर. आस्था ग्रुप के चेयरमैन व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला मंगलवार को अमरपुर के महादेवपुर मैदान पर आयोजित किया गया. मुकाबले का उद्घाटन गोरगामा पंचायत के सरपंच गजेंद्र शर्मा ने किया. […]
फोटो : 4 बांका 13 : सभा को संबोधित करते कौशल सिंह अमरपुर. आस्था ग्रुप के चेयरमैन व राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला मंगलवार को अमरपुर के महादेवपुर मैदान पर आयोजित किया गया. मुकाबले का उद्घाटन गोरगामा पंचायत के सरपंच गजेंद्र शर्मा ने किया. मुकाबला गोरगामा ‘ए’ व पवई के बीच खेला गया. गोरगामा टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाये. इसमें रंजन कुमार ने 18 गेंद पर 30 रन बनाये. पवई की ओर से नवनीत कुमार ने 21 रन देकर तीन विकेट लिया. जवाब में उतरी पवई टीम ने 13.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त किया. ताइफ ने 11 गेंदों पर 42 रन (3 चौके व 5 छक्के) बनाये. इस मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब श्री निवास सिंह के द्वारा पवई के ताइफ को दिया गया. बुधवार को विशम्भरचक मैदान खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










