प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए टीम आंध्र प्रदेश रवाना

Updated at :05 May 2015 10:05 PM
विज्ञापन
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए टीम आंध्र प्रदेश रवाना

बांका. जिला मत्स्य विभाग के तत्वावधान में दस दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण के लिए टीम का गठन किया गया. मंगलवार को जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजेश प्रसाद के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम को प्रशिक्षण के लिए मत्स्यकीय महाविद्यालय काकीनाडा आंध्र प्रदेश भेजा गया. प्रशिक्षण सात से 16 मई तक दिया जायेगा. ज्ञात हो मत्स्य […]

विज्ञापन

बांका. जिला मत्स्य विभाग के तत्वावधान में दस दिवसीय मत्स्य पालन प्रशिक्षण के लिए टीम का गठन किया गया. मंगलवार को जिला मत्स्य प्रसार पदाधिकारी राजेश प्रसाद के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम को प्रशिक्षण के लिए मत्स्यकीय महाविद्यालय काकीनाडा आंध्र प्रदेश भेजा गया. प्रशिक्षण सात से 16 मई तक दिया जायेगा. ज्ञात हो मत्स्य विभाग लगातार मत्स्य पालकों को जिले में अथवा अंतरराज्यीय प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण देने का काम कर रही है, जिससे जिले में मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़ावा मिल सके. वही इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार किस्कू ने बताया कि बांका जिला में मछली पालन का स्कोप है. इसमें विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण देकर मत्स्य किसानों का अच्छी आमदनी हो जिसके मद्देनजर सरकार द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है. प्रशिक्षण लेने जाने वालों में मानो मंडल बौंसी, निरंजन कुमार बांका, अरुण कुमार बेलहर, तौसिफ आलम धोरैया सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन