क्या अमरपुर वासियों की अब भी बहुचर्तित मांग पूरी हो सकेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 9:05 PM
आग लगने से एक दर्जन घर जलेलाखों का नुकसान फोटो 28 बांका 10 : आग बुझाते ग्रामीण. प्रतिनिधि, अमरपुरअंचल क्षेत्र के तारडीह पंचायत के फरीदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से एक दर्जन घर जल गये. इस संबंध में पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने बताया कि गांव के छबील यादव के घर […]
आग लगने से एक दर्जन घर जलेलाखों का नुकसान फोटो 28 बांका 10 : आग बुझाते ग्रामीण. प्रतिनिधि, अमरपुरअंचल क्षेत्र के तारडीह पंचायत के फरीदपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से एक दर्जन घर जल गये. इस संबंध में पंचायत के मुखिया अशोक यादव ने बताया कि गांव के छबील यादव के घर में खाना बनाने के दौरान चूल्हे की चिनगारी से आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गयी,जिसने लगभग एक दर्जन घर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में गांव के छवील यादव, सिक्को यादव, नवीन यादव, भवेश यादव, पेरो देवी, पद्दो यादव, धनंजय पासवान, जोगिंदर पासवान, सिकंदर पासवान, राजू पासवान के घर जल गये. गांव के लोगों को आग लगने की खबर मिलते ही इस घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार को दी गयी. सूचना मिलते ही बीडीओ ने इसकी जानकारी अग्निशमन कर्मी देते हुए दमकल को उपलब्ध घटनास्थल पर भेजा. तब तक ग्रामीण व मुखिया के सहयोग से दो डीजल पंप चला कर आग पर काबू पाया गया. बाद में अग्निशमन सेवाकर्मी अपने वाहन को लेकर गांव पहुंचे जहां बचे हुए आग को अपने काबू किया. इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है. इस घटना की जानकारी सीओ राजेश कुमार सिन्हा को मिलते ही तत्काल कर्मचारी रामकुमार को घटनास्थल पर भेज कर पीडि़त परिवार की सूची बनाने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










