ePaper

ऑटो से 40 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 21 Aug 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
ऑटो से 40 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट पर की कार्रवाई

विज्ञापन

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने पंजवारा स्थित उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट से 40 लीटर शराब के साथ एक ऑटो सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है. पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार मनीष ने बताया कि गुरुवार की सुबह पंजवारा चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में झारखंड के गोड्डा जिला की तरफ से आ रहे एक ऑटो को जांच के लिए रोका गया. जांच में चालक की सीट के नीचे से अलग-अलग ब्रांड की कुल 97 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. इसकी कुल मात्रा 40.125 लीटर है. गिरफ्तार तस्कर बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी कुंदन कुमार पिता लड्डू यादव है. तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन