38 बोतल बियर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

38 बोतल बियर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
पंजवारा. अवैध शराब बरामदगी को लेकर चलाये जा रहे अभियान में पंजवारा पुलिस ने क्षेत्र के खुशहालपुर मोड़ से 38 पीस कैन बियर के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के खुशहालपुर मोड़ पर वाहन जांच अभियान के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका गया एवं उनके पास से पुलिस ने एक बोरे में टिप्सी स्ट्रांग ब्रांड का कुल 38 पीस कैन बीयर बरामद किया, जिसकी कुल मात्रा 19 लीटर है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के बजरा गांव निवासी विक्रम कुमार पिता स्व. प्रमोद महतो एवं अनुज कुमार पिता विनोद मांझी के रूप में हुई है. जिसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




