आई जी ने किया मंदार का भ्रमण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 10:03 PM
बौंसी : भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी बच्चु सिंह मीणा ने रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंदार भ्रमण किया. सबसे पहले उन्हें वन विभाग के बने विश्रामागार में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. करीब आधे घंटे यहां रुकने के बाद वो पत्नी के साथ पापहरणी स्थित अष्टकमल लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और […]
बौंसी : भागलपुर प्रक्षेत्र के आइजी बच्चु सिंह मीणा ने रविवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंदार भ्रमण किया. सबसे पहले उन्हें वन विभाग के बने विश्रामागार में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. करीब आधे घंटे यहां रुकने के बाद वो पत्नी के साथ पापहरणी स्थित अष्टकमल लक्ष्मीनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और नौका विहार का आनंद लिया.
एसपी डॉ सत्यप्रकाश द्वारा आइजी को बुकें और मंदार का मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया. उनकी सुरक्षा को लेकर भारी संख्या मे पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वो पर्वत भ्रमण कर गये. जहां वो पर्वत पर बने सर्प चिह्न, सीताकुंड, शंखकुंड, नरसिंह मंदिर इत्यादि का दर्शन किया.
इस मौके पर एसडीपीओ शशि शंकर, डीएसपी प्रभुनाथ उपाध्याय, बौंसी, कटोरिया एवं बांका के इंस्पेक्टर, बीडीओ अमर कुमार मिश्रा, अंचलाधिकारी महेन्द्र प्रसाद, बौसी थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष अजित कुमार स्थानीय देवाशिष पाण्डेय, शिवकुमार साह, जयवंत कुमार, रोशन सिंह, सिन्टु सिंंह आदि मौजुद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










